पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर सह भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि रेखा गुप्ता दीदी के नेतृत्व में दिल्ली उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर होगी। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली की डबल इंजन की सरकार विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी और दिल्ली में सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का नवनिर्माण होगा। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...