नोएडा, जुलाई 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-92 के पास शनिवार सुबह फेज-2 थाने की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वह शहर में रेकी करके दोपहिया वाहन चोरी करता था। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम सेक्टर-92 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार उनकी तरफ आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन की तरफ भागने लगा। पुलिस को संदेह हुआ तो बाइक सवार का करीब 700 मीटर तक पीछा किया। यह देख बाइक सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा। पुलिस ने बदमाश की चारों तरफ से घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने बाइक को गिरा दिया और तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उसके नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.