शामली, जनवरी 30 -- अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेंप के रास्ते में बनाई गई नाली को बंद करने के निर्देश दिये। दरअसल शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर लिफ्टयुक्त फुट ओवरब्रिज, सुंदर प्लेटफार्म, विस्तारित टिन शेड, बैठने की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल सुविधा, अप्रोच रोड एवं बागवानी जैसे विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा रहे है। निर्माण कार्य समय से पूरा न होने के कारण अभी भी शामली रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्याे का शुभारंभ नही हो सका। शुक्रवार को डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण क...