वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जगतपुर पीजी कॉलेज में जनपदीय रोवर-रेंजर समागम में छात्र-छात्राओं को कर्तव्य पालन और सेवाकार्यों का संकल्प दिलाया गया। दो दिन चले समागम में रेंजर (छात्रा) वर्ग में जगतपुर पीजी कॉलेज और रोवर (छात्र) वर्ग में यूपी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेंजर वर्ग में बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव द्वितीय और रोवर वर्ग में जगतपुर पीजी कॉलेज और बलदेव पीजी कॉलेज को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। समापन सत्र के मुख्य अतिथि जिला आयुक्त रोवर प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रतिभागी अपने व्यक्तित्व विकास से जीवन सुखमय बना सकते हैं। मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल के सदस्यों का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान निदेशक प्रो. निलय कुमार, प्रो. रमेश चंद, डॉ. जयप्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.