गुमला, जनवरी 20 -- चैनपुर प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के रेंगारी गांव में फादर भिनसेन्ट खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। फादर भिनसेन्ट खलखो को ढोल मांदर के साथ युवाओं द्वारा नृत्य करते हुए स्वागत कर स्टेज तक लाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने फादर भिनसेन्ट खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं करते हुए प्रार्थना अर्पित किया। मौके पर आयोजित विशेष मिस्सा पूजा में फादर भिनसेन्ट खलखो ने मुख्य अधिष्ठाता की भूमिका निभाई । इस धार्मिक अनुष्ठान में फादर मोजेस खलखो, फादर पंख्रासियुस केरकेट्टा,डीन फादर जिवि्रयानुस, फादर लाजरुश, फादर रोशन ,फादर सचिन, फादर सेबेस्टियन मिंज सहित कई पुरोहित शामिल हुए। मौके पर फादर भिनसेन्ट खलखो ने कहा क...