नई दिल्ली, अगस्त 22 -- अमेरिका ने एक बार फिर भारत को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कठघरे में खड़ा किया है। ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने की वजह से युद्ध और लंबा खिंच रहा है। इसी के साथ वाइट हाउस ने दोहराया कि भारत पर दोगुने टैरिफ और सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि शांति का रास्ता भारत से होकर जाता है। हालांकि उनके तर्क को अमेरिकी मीडिया ने ही खारिज कर दिया। उनके इसी तर्क पर चीन को लेकर सवाल पूछ दिया। नवारो ने कहा, "शांति का रास्ता भारत से होकर जाता है। मैं भारत से प्यार करता हूं, मोदी एक महान नेता हैं। लेकिन भारत को देखना चाहिए कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्या कर रहा है। यह युद्ध को रोकने की बजाय उसे और बढ़ा रहा है।" नव...