नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच नाटो महासचिव मार्क रुट्टे की एक टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। रुट्टे ने बर्लिन में कहा था कि नाटो को उस बड़े युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसका सामना हमारे दादा-दादी या परदादा-परदादी ने किया था। इस बयान पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुरी तरह भड़क गए और इसे पश्चिम का 'उन्माद' तथा 'झूठ' करार देते हुए कड़ी चेतावनी दे डाली। पुतिन ने न केवल पश्चिमी नेताओं पर रूस-विरोधी डर फैलाने का आरोप लगाया, बल्कि यूक्रेन को भी साफ संदेश दे दिया कि अगर शांति वार्ता विफल हुई तो रूस सैन्य बल से उन क्षेत्रों पर कब्जा कर लेगा जिन पर वह दावा करता है।क्या बोले पुतिन? रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय लोगों को रूस से युद्ध के डर से भरा जा रहा है और उन्होंने पश्चिमी नेताओं पर...