कीव, जनवरी 30 -- रूस ने बुधवार की रात ड्रोन से उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक इमारत को निशाना बनाया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुमी शहर के क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि रात करीब एक बजे शाहिद ड्रोन से नगर की एक इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक भयानक त्रासदी और रूस द्वारा किया गया भयावह अपराध करार दिया। अगले महीने रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो जाएंगे और अभी तक इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस युद्ध में यूक्रेन के 10,000 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक रूस ने रात में 80 से अधिक ड्रोन हमले किये जिनमे...