नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध में एक सप्ताह के लिए हमलों को रोकने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी सरकार के कामकाज ठप होने पर चर्चा के लिए कैबिनेट बैठक में बोलते हुए ट्रंप ने गाजा युद्धविराम और यूक्रेन युद्ध के बारे में ताजा अपडेट साझा किया। ट्रंप के अनुसार, यह फैसला क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड के कारण लिया गया है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पुतिन से अनुरोध किया था कि वे कीव और अन्य शहरों-कस्बों पर एक सप्ताह तक हमले न करें, और पुतिन ने इस पर सहमति जताई है। दरअसल, यह सीजफायर मुख्य रूप से कीव सहित यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए है, ताकि अत्यधिक ठंड में लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अन्य सभी बातों के ...