नई दिल्ली, अगस्त 1 -- एक रूसी महिला के अपने बच्चे के साथ अवैध तरीके से देश छोड़कर भागने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पर भड़क गया, और उस पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। दरअसल इस रूसी महिला की शादी एक भारतीय शख्स से हुई है, जिससे उसे एक बच्चा भी है। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए, और बच्चे की कस्टडी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, फिलहाल जिसका केस भी चल रहा था। लेकिन इसी दौरान महिला अवैध रूप से नेपाल के रास्ते देश छोड़कर चली गई। इसी बात को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने पुलिस और विदेश मंत्रालय पर नाराजगी जताई, साथ ही अधिकारियों से नाबालिग को वापस लाने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से सम्पर्क करने के लिए कहा। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि 22...