नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रूसी तेल की खरीद पर सोमवार को अमेरिका को सख्त संदेश दिया है। हरदीप पुरी ने कहा है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से भीषण तबाही मची है। अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ: 1. भारत ने ना कोई नियम तोड़ा, ना फायदा उठाया, रूसी तेल की खरीद पर अमेरिका को जवाब भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बावजूद अमेरिका इसे लेकर भारत को लगातार निशाना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी बेतुके तर्क देकर भारत पर मुनाफाखोरी तक के आरोप लगा चुके हैं। अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेर...