रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- रुद्रपुर। श्री बाला जी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने ऊधमसिंह नगर में संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने संगठन में आस्था रखने वाले रुद्रपुर निवासी रूमित कटियार को ऊधम सिंह नगर का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं हरिशंकर मिश्रा को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों को जिला एवं महानगर कमेटी गठित करने के निर्देश दिये है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष आदीश कुमार गर्ग, जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पुनिया, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर, आरती जोशी, करूणा विश्नोई, आनंद सिंह नेगी, नीलम कुशवाहा, राजवती कश्यप, सुखविंदर सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.