घाटशिला, अप्रैल 20 -- गालूडीह। गालूडीह क्षेत्र के छोटा उल्दा गांव स्थित माता वैष्णोदेवी धाम में मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के सातवें दिन माता दुर्गा अवतार पर कथा सुनाई। स्वामी हृदयानंद गिरी महाराज के भगवती मां के भक्ति भाव गीत प्रवचन सुनने आए श्रद्धालु झूम उठे। हृदयानंद गिरी ने कहा कि मनुष्य का रूप सुंदर हो या नहीं हो मन सुंदर होना चाहिए, मन सुंदर होगा तभी सभी के प्रति सेवा भाव आएगा,सभी की सम्मान, आदर कर सकते है। अन्य के आदर सम्मान करने से भगवान एवं देवी प्रशन्न होते है। सुब्रमनियन ने माता भगवती के दर्शन पाने के लिए जीभा काट दिया,बार बार उंगली जीभा में जाएगा,इस लिए उंगली भी काट दिया, सुब्रमनियन के भक्ति देख माता भगवती संयग प्रकट हो कर जीभा एवं उंगली उठा कर जैसे सुब्रह्मण्यम के हाथ एवं मुंह में स्पर्श किया,तुरंत जुड़ गई। दो लोग हिमालय एवं...