लातेहार, जुलाई 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर की पानी टंकी के समीप रूपम ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी कर ली। प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी मे यह चोरी की घटना कैद हो गयी है। इस संबंध मे प्रतिष्ठान के संचालक नरेश सोनी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि रात के तरीबन 12.10 बजे तीन चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। चोर काउंटर से चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गये। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरों को दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ते और अंदर प्रवेश करते देखा जा सकता है। चोरी की इस घटना से स्वर्ण व्यवसायियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि आए दिन जेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.