लातेहार, दिसम्बर 21 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के रूद-मूर्तिया में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। गैदरिंग का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रांची से पहुंचे सुदेश तिर्की, एलएन टोपनो समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गैदरिंग का उद्देश्य प्रभु यीशु के जन्मोत्सव व उनके संदेशों को याद करना है। कहा कि प्रभु यीशु ने शांति व प्रेम का संदेश दिया। उस संदेश को अपनाने से ही विश्व का कल्याण हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प उपस्थित लोगों ने लिया। समारोह में मसीही समुदाय के लोगों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा। इससे पूर्व अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विभिन्न क्लीसिया सदस्य व मसीही समुदाय के़ लोग मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.