छपरा, जून 1 -- भेल्दी,एक संवाददाता। अमनौर प्रखण्ड के मानपुर अरना कोठी मैदान में चले रहे श्री रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को संत रेमता चार्य जी महाराज,आचार्य प्रवीण मिश्रा,विवेक पाण्डेय की उपस्थिति में अरणी मंथन विधि से अग्नि प्रज्वलित कर महायज्ञ की शुरुआत की गई। अरणी मंथन में अग्नि प्रकट होने के साथ ही भगवान शिव के जयकारे से यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। अरणी मंथन से प्रकट हुई अग्नि के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। अग्नि प्रकट होने के साथ ही श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू कर दी। आचार्य प्रवीण मिश्रा व विवेक पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ में आहुति के लिए अग्नि की आवश्यकता होती है। अयोध्या से आई कथावाचिका साध्वी अंजली ने अपने संगीतमय कथा से लोगों को भक्ति सागर में डूबो दिया। रात में रामलीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.