अयोध्या, मार्च 21 -- भेलसर। अलविदा व इद-उल-फितर के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रूदौली कोतवाल संजय मौर्य ने पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र रूट मार्च किया। पुलिस फोर्स ने लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। कोतवाल ने बताया कि बिना भय के आपसी भाईचारे के साथ मिल- जुलकर क्षेत्र की गंगा- जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील किया है। पर्व पर अराजक तत्वों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.