रांची, नवम्बर 15 -- रांची। श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल, छाता टुंगरी, चटकपुर में झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया। विद्यालय के स्काउट बच्चों और शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक विक्रांत विश्वकर्मा, उप प्राचार्य पूजा कुमारी, उदय कुमार, शिक्षक लक्ष्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चांद कुमारी, मुस्कान कुमारी, सहित अन्य बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...