नोएडा, दिसम्बर 31 -- नए साल के स्वागत का जश्न मनाने के लिए लोग रूट प्लान देखकर ही नए साल का जश्न मनाने निकलें। बुधवार दोपहर 2 बजे से यातायात पुलिस वाहनों के रास्तों में बदलाव करना शुरू कर देगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, रास्तों में बदलाव देर रात तक लागू रहेगा। एक जनवरी को भी जरूरत पड़ने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। डीसीपी यातायात डॉ प्रवीन रंजन का कहना है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी हर मुख्य प्वाइंट पर मौजूद रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें। नोएडा के अलावा ग्रेनो एरिया में किसान चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहनों को दूसरे स्थानों से भेजा जाएगा। नोएडा से किसान चौक् होकर गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को मॉडल टाउन या छिजारसी की तर...