मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने को तैयार की गई नई व्यवस्था पर शुक्रवार को कोई अमल नहीं हुआ। ऑटो और ई-रिक्शा चालक कलर कोड व जोनवार रूट की व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मनमाने तरीके से ऑटो को सड़कों पर दौड़ाते रहे। रिजर्व वाले भी जहां-तहां से पैंसजर उठाते रहे। फ्री जोन वाले भी शहरी क्षेत्र में परिचालन करते दिखे। ना पार्किंग में टेंपो को खड़ा किया और ना ही ड्रॉप व पिक प्वाइंट से परिचालन किया। शहरी के ब्रह्मपुरा चौक, इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड, स्टेशन रोड, पक्की सराय, मिठनपुरा चौक, कलमबाग चौक, चक्कर चौक, भगवानपुर यादव नगर आदि चौराहों पर बेतरतीब ऑटो और ई-रिक्शा खड़े दिखे। इससे पूरे दिन जाम और अफरातफरी पूर्ववत रही। शहर के फ्लाईओवर पर लगा रहा जमावड़ा : शहरी क्षेत्र में स्थित मोतीझील, भगवानपुर व आमगोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.