साहिबगंज, दिसम्बर 19 -- साहिबगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश का द्वादश अधिवेशन शक्ति संगम 18 दिसंबर को गोविंदपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें सत्र 2026-28 की नई कमेटी का गठन किया गया। मौके पर साहिबगंज शाखा की वरिष्ठ सदस्य रुचि भरतिया को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया। उन्हें झारखंड प्रांत के सत्र 2026-28 का प्रकल्प प्रमुख का दायित्व दिया गया। साहिबगंज शाखा के सदस्यों ने रुचि भरतिया को प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर खुशी जतायी है। सम्मेलन के दौरान साहिबगंज शाखा को कई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया है। स्थानीय शाखा को बुजुर्ग सेवा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने, समर कैंप में बच्चों को मिटृटी के बर्तन बनाने को सिखाने, पौधरोपण आदि कार्य के लिए विशेष कार्यक्रम आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.