रांची, मई 2 -- रनिया, प्रतिनिधि। सौराष्ट्र गुजरात में 10 से 13 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रनिया प्रखंड अंतर्गत संचालित राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय तोकेन की छात्रा रूखमणी कुमारी का जूनियर झारखंड टीम में चयन हुआ। विदित हो कि रूखमणी कुमारी रानिया प्रखंड की छात्रा हैं। खूंटी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य कोच शिवकुमार महतो ने बताया कि रूखमणी कुमारी बीते तीन वर्षों से लगातार कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। उसका परफॉर्मेंस भी बहुत ही शानदार रहा है। रूखमणी कुमारी के चयन को लेकर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गुलाब महतो एवं कोषाध्यक्ष सुमित कुमार ने हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.