भभुआ, अक्टूबर 3 -- जिस धान में फूल निकल रहे होंगे, उसे होगी क्षति, शेष को होगा लाभ जगह-जगह जलजमाव और सड़कों पर कीचड़ से फिसलन की समीस्या (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर में गुरुवार से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही, जिससे मौसम में नमी महसूस की जाने लगी। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को यह घटकर अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री पर आ गया। अचानक हुई इस गिरावट से लोगों को उमस से राहत तो मिली, लेकिन लगातार हो रही बारिश से नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। मोती राम, रमेश तिवारी, फागु बिन्द, विनोद यादव आदि किसानों ने बताया कि यह बारिश खरीफ...