किशनगंज, सितम्बर 6 -- किशनगंज, संवाददाता शहर के वार्ड नंबर 24 रूईधासा में सड़क की स्थिति जर्जर हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों सहित राहगीरों को हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि इस सड़क का का निर्माण करीब एक साल पहले हुआ था लेकिन निर्माण के कुछ महीने बाद से ही सड़क टूटने लगी। जगह-जगह गड्ढा बन गए हैं। बारिश में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। पैदल चलना और वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी राहुल कुमार सहित अन्य ने बताया कि हर बार सड़क बनती है लेकिन कुछ ही महीने में टूट जाती है। अभी तो सड़क की स्थिति और भी बद से बदतर हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.