कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। किदवई नगर में शातिरों ने ई-रिक्शा सवार महिला से लाखों की टप्पेबाजी कर ली। बगल में बैठे शातिर ने महिला को रुमाल सुंघाकर उसे अचेत कर दिया और सारे जेवर उतार लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। साकेत नगर के नारायण अपार्टमेंट निवासी विमला तिवारी की तहरीर के अनुसार, 25 मार्च की सुबह वह ई-रिक्शा से अग्रसेन भवन के पास स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर जा रही थीं। रिक्शे में बगल में एक आदमी व सामने दो महिलाएं समेत एक आदमी बैठा था। इस दौरान बगल में बैठे आदमी से मुंह के सामने रुमाल हिलाया। फिर उन्हें कुछ समझ नहीं आया। बरगदिया तिराहे के पास ई-रिक्शा रुका। दोनों आदमी एच ब्लॉक स्थित औषधि केन्द्र के सामने पीपल के पेड़ के पास ले गए, जहां आरोपितों ने हाथ में शैंपू लगाकर पहले दोनों सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी व सोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.