बागपत, फरवरी 1 -- बड़ौत। नगर के बाजार में तीन दिन पूर्व रुपयों के लेनेदेन को लेकर हुई मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की नेहरू रोड निवासी देवेन्द्र कश्यप ने बताया कि आरिफ को 35 हजार रुपये उधार दे रखे है। वह कई दिनों से अपने रुपये वापस मांग रहा था,लेकिन वह रुपये नहीं दे रहा था। गुरुवार की रात वह आरिफ की दुकान पर उससे रुपये मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर खड़े कुछ लोगों ने इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। देवेन्द्र के पक्ष में हिंदू संगठन के लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद वे सभी लोग कोतवाली पहुंचे,जहां पर उ...