गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी के बाजार में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष सरेराह आपस में भिड़ गए। सड़क पर लाठी-डंडे चलने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने छह नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मसूरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक उत्तम कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि थाना धौलाना के गांव पिपलैडा निवासी गुफरान अपने साथियों आसिफ व कादिर के साथ बसीर बाजार में कासिम की दुकान पर कपड़े बदलने गया था। इसी दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.