लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर में प्लाट दिलाने के नाम पर लिड्स इंफ्रा के डायरेक्टर ने ग्राहक से 2.54 लाख की ठगी कर ली। ठगी के बाद दफ्तर में ताला लगाकर गायब हो गया। ठगी का शिकार हुए ग्राहक ने मुकदमा दर्ज कराया है। देवरिया के खामपार के बरईपार निवासी घनश्याम पांडेय के मुताबिक मई 2015 में लीड्स इंफ्रा कंपनी की डायरेक्टर व चिनहट के जीपी प्लाजा निवासी रोली चौहान से एक प्लाट का 2.70 लाख में सौदा हुआ था। उसने 2.54 लाख रुपये दे दिए, लेकिन कंपनी ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। जब उसने कंपनी के संपर्क किया तो शेष बकाया 15997 रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने रजिस्ट्री के दिन शेष रकम देने का वादा किया, लेकिन बैनामा नहीं किया गया। चार माह बाद जब पीड़ित कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लगा था। पीड़ित ने कंपनी के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकद...