मुंगेर, मई 31 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव में शुक्रवार को एक युवक ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी रसिकलाल मंडल(71 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। घटना का कारण रुपये का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक युवक रसिकलाल मंडल के घर आया। दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई। इसी दौरान युवक ने रसिकलाल मंडल का गला पकड़कर दबाने लगा। जिससे रसिकलाल मंडल गिर पड़ा। इसके बाद उक्त युवक भाग निकला। परिजन रसिकलाल मंडल को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। मृतक रसिकलाल मंडल के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि दिन में करीब तीन बजे बरियारपुर ब...