देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर रुपये लेते वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है। एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई है। चार मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक लेखपाल द्वारा कार्य के नाम पर रुपया लिया जा रहा है। साथ ही उसमें कार्य के लिए और रुपये भी मांग की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसडीएम अंगद यादव ने संबंधित लेखपाल व कानूनगो से रिपोर्ट मांगी थी। एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने राजस्व निरीक्षक भलुअनी की रिपोर्ट आने के बाद काम के लिए रुपया लेने के आरोप में लेखपाल समशुल हक क्षेत्र भलुअनी को निलंबित कर है। साथ ही मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.