लखनऊ, मार्च 19 -- रुपये दोगुना करने का झांसा देकर हेमंत एस ग्रुप ऑफ कंपनीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हेमंत राय ने 20 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। उसने कई सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को भी ठगा। हेमंत के खिलाफ कल्ली पश्चिम में रहने वाले रवि प्रकाश त्रिपाठी ने गोमतीनगर थाने में 10 लाख रुपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। हेमंत से ठगी का शिकार एक व्यक्ति फरवरी में आत्महत्या कर चुका है। इस मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गोमतीनगर थाने की पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। निवेशक एवं पीड़ित रवि प्रकाश त्रिपाठी का आरोप है कि हेमंत ने श्रेया हाइट्स, श्रेया ज्वेलर्स, श्रेया एसोसिएट्स, श्रेया एंटरप्राइजेज, श्रेया बाजार व मिस श्रेया इंफ्रा मार्केटिंग नाम से कई फर्म खोल रखी थी। हेमंत से चार साल पहले गोमतीनगर विवेकखंड स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.