मोतिहारी, अप्रैल 27 -- सिकरहना, निज संवाददाता। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये गए कुर्की जब्ती अभियान के तहत ढाका पुलिस ने रविवार को फरार दो मामले अभियुक्तों के यहां कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश नर्गित था। जमुआ गांव में रुपये गबन मामले में फरार चल रहे अली अख्तर दीवान के घर की कुर्की की गई। कुर्की के क्रम में पुलिस ने घर के सामानों को जब्त कर थाने पर लायी। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे वक्रिमपुर निवासी नजबुल्लाह मंसूरी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जब पुलिस पहुंची तो उसने कुर्की के भय से वहीं पर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, जिसे पकड़कर थाने पर लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.