अमरोहा, फरवरी 24 -- हसनपुर, संवाददाता। गजरौला के व्यापारी का माल सप्लाई करने वाले पिकअप चालक के मन में लालच आ गया। उसने माल बेचने से प्राप्त 146100 रुपये मटर के खेत में छिपाकर व्यापारी को लूट की झूठी सूचना दे दी। शक होने पर पुलिस ने पिकअप चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खेत से नकदी भी बरामद करा दी। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सैदनगली थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गजरौला के मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी राकेश अग्रवाल पुत्र हरिशंकर बिस्कुट व चॉकलेट के होल सेल व्यापारी हैं। उन्होंने रविवार को अपनी पिकअप के चालक नरेश पुत्र होराम निवासी सादुल्लापुर थाना गजरौला को माल की डिलीवरी करने संभल भेजा था। बताया जा रहा है कि नरेश को माल बेचने के रूप में 146100...