नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदी कुंज इलाके में शनिवार को रुपयों के विवाद में एक शख्स ने सब्जी वाले पर दनादन कई मुक्के बरसा दिए। इससे सब्जी वाले की मौत हो गई। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि मुन्ना महतो परिवार के साथ जलेबी चौक, जेजे कॉलोनी में रहता था। वह पास में ही सब्जी की दुकान लगाता है। शनिवार की सुबह उसकी दुकान पर एक शख्स सब्जी खरीदने आया था। इस दौरान उसका रुपयों को लेकर मुन्ना से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान शख्स ने मुन्ना की छाती और चेहरे पर कई मुक्के मारे। इससे मुन्ना गिरकर बेसुध हो गया। यह देख आरोपी भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मुन्ना को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.