छपरा, जून 22 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थानाक्षेत्र के हरपुर में हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में घायल का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार को देर रात में हुई। घायल युवक बिपिन सिंह बताया जाता है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद रमेश सिंह को उसके पैतृक गांव भूमिहारा से गिरफ्तार कर छपरा भेज दिया गया है। घटना की प्राथमिकी घायल के फर्द बयान पर दर्ज की गयी है। बताया गया है कि बिपिन सिंह उधार दिये रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी। इस बहस के बीच रमेश ने जान मारने की नीयत से बिपिन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आनन फानन में घायल को अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.