अमरोहा, नवम्बर 30 -- रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी जितेंद्र शर्मा व रूपेश के बीच दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बढ़ने पर मारपीट होने लगी। जितेंद्र शर्मा व उसका भाई कपिल के साथ ही दूसरी तरफ से रूपेश घायल हो गए। शोर होने पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह विवाद शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर आगे कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.