मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के भूड़ पर में रविवार को रुपयो के लेन-देन को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट हुई ।आरोप है कि बकाया रपये मांगने पहुंचे दबंग युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए । घटना की तहरीर पुलिस में दी गई है। गांव इस्लामाबाद भूड निवासी सादिक ने बताया कि उसने मोहल्ले में रहने वाले युवक के पास कुछ काम किया था, जिसके लिए रेट पहले ही तय कर लिए गए थे।काम पूरा होने के बाद रुपए मांगे गए तो उसने कम दिये। रुपए कम देने पर दोनों में कहां सुनी होने के दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गये। पीड़ित घायल ने हमलावरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्त...