बहराइच, दिसम्बर 31 -- रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा अतिक्रमण से कराह रहा है। स्टेशन रोड, सेंट्रल बैंक चौराहे से चकियारोड तक, थोक सब्जी मंडी के सामने व मालगोदाम रोड पर ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल है। क्रॉकरी, ड्राई फ्रूट्स, जूते चप्पल, होजरी, गर्म कपड़े, कॉस्मेटिक आइटम, सब्जी, झोले व मोजे आदि के ठेले सड़कों पर खड़े हो रहे हैं। रुपईडीहा रोडवेज डिपो से निकलने वाली बसें घंटों जाम में फंसी रहती हैं। रास्ता न मिलने के कारण ठेले वालों से बस चालकों व परिचालकों से विवाद होता रहता है। एआरएम रुपईडीहा राम प्रकाश का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत व पुलिस में शिकायतें की, परंतु ठेलों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बसों का आवागमन बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.