मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाने में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड का एक सिपाही सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वहां से एसकेएमसीएच लाया गया था, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। मेडिकल ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के भासेपुर गांव के निवासी मृतक विजय सिंह (58) की पत्नी बेबी देवी ने मेडिकल ओपी पुलिस को बताया सोमवार की सुबह विजय रुन्नी सैदपुर थाने की गाड़ी से ड्यूटी पर जा रहा था। बस स्टैंड के पास गाड़ी से उतर कर वह रोड पार करने लगा। तभी अचानक एक वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैदपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच पहुंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.