बोकारो, अप्रैल 4 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के कुसुमकियारी पंचायत के घांघरागौडा में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक उमाकांत रजक ने माथा टेका। यज्ञ पुरुष भगवान से चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड समेत विश्व कल्याण की कामना की। इसी प्रकार भौस्की में आयोजित सप्तम दिवसीय मारुति महायज्ञ में शामिल होकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके पूर्व घांघरागौड़ा यज्ञ कमेटी ने विधायक उमाकांत रजक का स्वागत किया। मौके पर महावीर महथा, राम पद महथा, विजय महथा, राजीव महथा, अनिल पाण्डेय, दुर्गाचरण महथा, दिलीप महथा, गौतम महथा, बोमकेश महथा, रूपलाल महथा, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.