मुंगेर, मई 22 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। खड़िया पंचायत में चल रहे रूद्र महायज्ञ में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन बुधवार की शाम भगवान शिव की महाआरती की गई है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगे। चित्रकूट से आए विष्णु दत्त महाराज ने कहा कि जो प्राणी भगवान शिव की कथा सुनते हैं, उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान शिव की पूजा सर्वश्रेष्ठ पूजा है। अगर प्राणी एक लोटा जल भी भगवान शिव को अर्पित करता है, तो भगवान शिव की कृपा जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि शिव कल्याणकारी हैं। उनके नाम स्मरण से ही मानव का कल्याण होता है। साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है। इधर रामकथा में साध्वी प्रियंका शास्त्री ने मानव जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है, इसलिए हमेशा अच्छा कर्म करना चाहिए। सुख में भी ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.