बदायूं, जुलाई 30 -- श्रावण मास के पावन पर्व पर सिद्धि श्री सर्वेश्वर धाम मंदिर कौल्हाई में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी। सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव को दुग्ध, दही, देशी घी, शहद और शर्करा से स्नान कराकर शिव कृपा की कामना की। आत्मीय परिजनों और भक्तों ने भगवान शिव को मेवा, मिष्ठान, ताजे फल, बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर महादेव का अलौकिक श्रृंगार किया। गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सौहार्द बढ़ता है। मुख्य यजमान डॉ. सोहनपाल, डॉ. ओमेंद्र पाल, राजकुमार, सौरभ पाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.