लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- ऋतुराज वसंत के मौके पर भक्तों ने शहर के राजाजीपुरम स्थित बाबा नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में विशेष अनुष्ठान किया। भक्तों ने यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद भजन कीर्तन शुरू हो गया। शाम तक भजन कीर्तन से मन्दिर परिसर गूंजता रहा। मन्दिर आए भक्तों को प्रसाद में तहरी वितरित की गई। सुबह भोलेनाथ का पीले फूलों से विधि विधान से श्रृंगार किया गया। इसके बार आरती में भक्त शामिल हुए। दोपहर 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की गई। इसके बाद भजन कीर्तन की शुरुआत हुई। महिला भक्तों ने ढोल मंजीरे की धुन पर शाम तक भजन कीर्तन किया। इस दौरान मन्दिर आए भक्तों को प्रसाद के रूप में तहरी खिलाई गई। शाम को आरती के साथ भजन कीर्तन का समापन किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.