इंदौर, फरवरी 8 -- इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुस्तफा उर्फ गब्बर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कैफे संचालिका से छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ ऐसे ही मामलों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और वह जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन का आरोप है कि मुस्तफा धार्मिक प्रतीकों जैसे रुद्राक्ष, माथे पर तिलक और हाथों में कलावा का सहारा लेकर खुद को अलग पहचान में प्रस्तुत करता था और इसी आड़ में हिंदू युवतियों को निशाना बनाता रहा। कार्यकर्ताओं के अनुसार, पहले भी दो युवतियों ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिन मामलों में उसे जेल भेजा गया था।पीड़िता का आरोप राऊ पुलिस ...