देहरादून, जून 26 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया। दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि यह एक दुखद और अत्यंत हृदय विदारक घटना है। उन्होंने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार नहीं होने से प्रदेश के विभागों में मंत्रियों की कमी है। अधिकारी बेलगाम हैं। उनको अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत कश्यप ने कहा कि सरकार को पर्यटकों, स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...