रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 14 -- नगर से सटे पुनाड़-भाणाधार क्षेत्र में बीते सोमवार को शाम 6 बजे के करीब गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बनाने के लिए जैसे ही मुंह में उठाया, तो उसी बीच ऑफिस से घर आ रहे युवक ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के मुंह से अपना पालतू कुत्ता छुड़ा लिया। युवक के हौसले की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। कुत्ते को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसे 32 टांके आएं है। रुद्रप्रयाग के भाणाधार निवासी भाष्कारानंद कोठारी नगर पालिका में कर संग्रहकर्ता के पद पर कार्यरत है। हर रोज की तरह बीते सोमवार की शाम को वे दफ्तर से छुट्टी होने पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह मकान के दरवाजे पर पहुंचे तो गुलदार ने उनके पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर निवाला बनाने के लिए ले जा रहा था। यह देख वे हैरान हो गए। आनन फानन में उन्होंने बैग वहीं छोड़कर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.