रुद्रप्रयाग, सितम्बर 1 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को लेकर जनपद में विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलवाई। महाविद्यालय में हिमालय प्रतिज्ञा लेते हुए प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दुस्तान बीते 14 सालों से निरंतर इस अभियान को संचालित कर रहा है। हिमालय के संरक्षण के प्रति आम जनता को जागरूक कर रहा है। स्कूल, कॉलेज के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थाओं पर छात्र हिमालय बचाने के प्रति गंभीर हो रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया वे हिमालय की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर महाविद...