देहरादून, दिसम्बर 15 -- रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग निर्माण के पुरोधा व रुद्रप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह झिंकवान का आकस्मिक निधन हो गया है। शोक में सोमवार को रुद्रप्रयाग बाजार बंद रहेगा। उनके निधन पर अनेक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...