रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 14 -- तल्लानागपुर क्षेत्र के भैसगांव में चल रहे पांडव नृत्य में रविवार को चक्रव्यूह का मंचन का आयोजन किया। सातवें द्वार पर अभिमन्यु छल कपट से वीरगति को प्राप्त होने का दृश्य देखकर उपस्थित सैकडों दर्शक भाव विभोर हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र का वातावरण शांत हो गया। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय किया। चक्रव्यूह देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। तल्लानागपुर क्षेत्र के भैंसगांव में पिछले दस दिनों से चल रहे पांडव नृत्य के 11वें चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें कौरवों की ओर से वीर अभिमन्यु को छल से मारने का मार्मिक मंचन स्थानीय कलाकरों की ओर किया गया। चक्रव्यूक का मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर किया। विधायक ने कहा कि इस प्रक...