रुद्रपुर, जुलाई 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार दोपहर रुद्रपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। अगले तीन दिनों तक तराई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को हल्की धूप निकली और बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक तराई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.